BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फिल्म लाल सिंह चड्ढा, बनाया ये रिकॉर्ड? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 24, 2022

फिल्म लाल सिंह चड्ढा, बनाया ये रिकॉर्ड?



नई दिल्ली: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी है. मूवी 13 दिन में सिमटती दिख रही है. देश में जिस तरह आमिर खान की फिल्म का हश्र हुआ है उसे देख कोई नहीं सोच सकता कि ये मूवी कहीं पर रिकॉर्ड भी बना सकती है. लेकिन ऐसा हुआ है. क्यों चौंक गए ना? पर ये सच है.

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है. इतना ही नहीं इस साल की हिट मूवीज में शुमार रहीं गंगूबाई काठियावाणी, भूल भुलैया 2 और द कश्मीर फाइल्स को पछाड़ा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की फिल्म चाहे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर न चली हो मगर इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है. लाल सिंह चड्ढा इंटरनेशनल मार्केट में 2022 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है. लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के एक हफ्ते में दूसरे देशों में 59 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन के साथ

लाल सिंह चड्ढा ने इंटरनेशनल मार्केट में गंगूबाई काठियावाणी ($7.47 मिलियन), भूल भुलैया 2 ($5.88 मिलियन), द कश्मीर फाइल्स ($5.7 मिलियन) से ज्यादा कमाई कर ली है. इन तीनों ही फिल्में ने इंडिया में शानदार कमाई की और हिट रहीं. तेलुगू हिट मूवी आरआरआर ने इंटरनेशनल मार्केट में $20 मिलियन का कलेक्शन किया था.

No comments:

Post a Comment