BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 30, 2022

मोठ की दाल खाने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, कब्ज की समस्या से मिलती है राहत

  



रेवांचल टाईम्स:मोठ की दाल का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। मोठ दाल मूंग की तरह ही एक दाल है। इसकी गिनती मोटे अनाज के तौर पर होती है। मोठ की दाल में विटामीन बी, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है। साथ ही ये कब्ज की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मोठ की दाल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में


मोठ की दाल खाने के फायदे

कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोठ की दाल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

मांसपेशियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए मोठ की दाल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मोठ की दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। शाकाहारियों के लिए यह प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स है।

No comments:

Post a Comment