Breaking

revanchal times new

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया...




रेवांचल टाइम्स:- लोक शिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 1 अगस्त 2022 को शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ के संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल के मार्गदर्शन पर स्वतंत्रता के75वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।सर्वप्रथम शाला प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कार्य किया गया।तत्यपश्चात विद्यालय के सभागृह में संस्था प्रमुख जी.पी.अग्रवाल,अतिथि के रूप में उपस्थित प्रबोधनकर्ता गुरुसिंह देशमुख जी द्वारा माँ भारती के चल चित्र के समक्ष  दीप प्रज्लवित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।प्रबोधनकर्ता द्वारा छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को माँ भारती की आरती का वंदन कराया गया तथा भारत के स्वाधीनता संग्राम में भाग लेने वाले चंद्रशेखर आजाद,भगत सिंह, सहित अनेक योद्धाओं का वर्णन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से संस्था के वरिष्ठ शिक्षक पी.सी.गोदुडे, यू.साहू वरिष्ठ अध्यापिका,निशा तामेश्वर वरिष्ठ अध्यापिका,

आर.पटले, डी. बिसेन, कु.पूजा शाक्य, बी.रॉय, डी भगत,आनंद जायसवाल सहित समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।


रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new