BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर के ऊपर हुऐ प्राण घातक हमले के विरोध में मध्य प्रदेश रेंजर ऑफिसर्स एसोसिएशन का समर्थक..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 18, 2022

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर के ऊपर हुऐ प्राण घातक हमले के विरोध में मध्य प्रदेश रेंजर ऑफिसर्स एसोसिएशन का समर्थक.....




दैनिक रेवांचल टाईम्स  - जिला रीवा पर दिनांक 16 /8/ 2022 को प्राण घात हमले के विरुद्ध में मध्य प्रदेश रेंजर्स  ऑफिसर्स एसोसिएशन का समर्थन मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस के मिश्रा पर हुए प्राणघातक हमले के सभी आरोपियों के ऊपर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार करने की बात मध्य प्रदेश रेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा कही गई है विज्ञप्ति में आगे उनके द्वारा बताया गया कि, जिला रीवा में एस के मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर पर अपने कर्तव्य के दौरान दिनांक 16 /8/ 2022 को सिद्धू शुक्ला उर्फ मनीष विवेक गौतम एवं विनय शुक्ला सिमरिया तथा अन्य 15 से 20 लोगों के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया जिससे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिश्रा की जान मुश्किल से बच पाई है।

उक्त घटना की प्राथमिकी एफ आई आर में दर्ज नामजद आरोपियों की घटना के दूसरे दिन भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है यह हम सभी की सामूहिक चिंता का विषय है उक्त लोमहर्षक घटना से रीवा जिले के तथा संपूर्ण मध्यप्रदेश में शासकीय अधिकारी कर्मचारी डरे हुए क्योंकि पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के साथ घटित हुई है जिसके कारण जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रैक्टिस प्रोटेक्शन दिए जाने की मांग की जाती रही है परंतु शासन द्वारा इस संबंध में कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसके चलते शासकीय दायित्व के निर्वाण में कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है।

संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है ,कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तथा उक्त घटना के षड्यंत्र में शामिल समस्त आरोपियों पर भी नाम दर्ज एफ आई आर दर्ज नहीं कर ली जाती है, तो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी दिनांक 18/8/ 2022 से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।


रेवांचल टाइम् लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे।

No comments:

Post a Comment