BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समय सीमा बैठक सम्पन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 22, 2022

समय सीमा बैठक सम्पन्न




सिवनी 22 अगस्त 22/ कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की

दैनिक रेवांचल टाइम्स - अध्यक्षता में सोमवार 22 अगस्त को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति रही।


      समय सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरण समीक्षा करते हुए विभागवार लंबित 50 दिवस, 100 दिवस, 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के  निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बिना अटैण्ड किए उच्च लेवल में पहुंची विभिन्न विभागों की कुल 207 शिकायतों पर खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों पर अर्थ दण्ड आरोपित करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा विभिन्न आयोगों, जनप्रतिनिधियों के लंबित पत्रों तथा समय सीमा में दर्ज प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।


      समय सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग ने जिले में भारी वर्षा की संभावनाओं को लेकर सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के डूब प्रभावी क्षेत्रों की सतत मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा राहत कैंप की तैयारियों सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी तरह जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, नगरीय निकायों के अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े तालाबों, बांधों का निरीक्षण कर जल भराव एवं सीपेज आदि की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को डूब प्रभावी पुल-पुलियाओं एवं रपटों में कर्मचारियों की नियुक्ति करते हुए डूब स्थिति के दौरान किसी भी स्थिति में आमजनों को पुल पार न करने देने के निर्देश दिए।


      उन्होंने खरीफ मौसम में बोई गई फसलों की स्थिति के संबंध में उपसंचालक कृषि से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर यूरिया, डीएपी व अन्य खाद एवं अदान सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर किसानों के लिए मौसमी सलाह जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी  26 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बैंच तथा 27 अगस्त को प्रस्तावित रोजगार दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

No comments:

Post a Comment