BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीएम हेल्पलाइन का हो रहा दुरूपयोग...झूठी शिकायतों की वजह से मैदानी अमला परेशान, लापरवाहो पर होनी चाहिए कार्रवाई.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 10, 2022

सीएम हेल्पलाइन का हो रहा दुरूपयोग...झूठी शिकायतों की वजह से मैदानी अमला परेशान, लापरवाहो पर होनी चाहिए कार्रवाई....


रेवांचल टाईम्स -  मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम हेल्पलाइन योजना अब सरकारी कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है क्योंकि सीएम हेल्पलाइन 181 का उपयोग कम और दुरुपयोग ज्यादा होने लगा है लगातार अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए लोग अनावश्यक रूप से शिकायत कर रहे हैं! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीएम हेल्पलाइन योजना लोगों की जायज समस्याओं के निराकरण के लिए लागू की गई है परंतु अधिकांश लोग अपने निज स्वार्थ की पूर्ति करने के लिए भी सीएम हेल्पलाइन 181 योजना का दुरुपयोग करने में लगे हुए हैं जिसके कारण प्रशासनिक अमला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने में बेवजह परेशान हो रहा है! सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतो के अधिकांश मामलों में शिकायते झूठी और निराधार होने से संतुष्टि पूर्वक निराकरण करना संभव नहीं हो पा रहा है और यही कारण है कि प्रशासनिक अमले के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 परेशानी का कारण बन रहा है !

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में यदि कोई किसान अपात्र है तो वह भी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 का सहारा ले रहा है अब एक तरफ अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 181 के निराकरण में संतुष्टि पूर्वक समाधान करने के लिए कह रहे हैं तो दूसरी तरफ शिकायतकर्ता किसान अपात्र होते हुए भी सम्मान निधि में लाभ प्राप्त करना चाह रहा है बिना लाभ प्राप्त किए वह शिकायत बंद नहीं करना चाहता अब ऐसी स्थिति में प्रशासनिक अमले के कर्मचारी सीएम हेल्पलाइन से परेशान नहीं होंगे तो क्या?

अधिकारी अपने दफ्तर में बैठे-बैठे केवल कड़े नियमों का पालन करा कर किसान या फिर शिकायतकर्ता को संतुष्टि दिलाने के लिए मैदानी अमलों को झोंक देते हैं और मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन योजना झूठी शिकायतों की वजह से परेशानी का एक कारण भी बन रही है कई ऐसे भी शिकायतें दर्ज करा दी गई है जिसमें अभिलेख दुरुस्ती में रकवा बढ़ाने से संबंधित है परंतु जिस जमीन का मूल और कुल रकबा निर्धारित यदि है तो उसे  बढ़ाया जाना सम्भव ही नही है लेकिन शिकायतों मानने ही तैयार नही तो संतुष्टि पूर्वक

निराकरण होना परेशानी का कारण  बना हुआ है कुछ ऐसे भी प्रकरण है जो न्यायालय में फौती नामांतरण आवेदन देकर दर्ज किए गए हैं परंतु आवेदन के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने को लेकर निराकरण संभव नहीं हो पाने पर पक्षकारों के द्वारा 181 सीएम हेल्पलाइन दर्ज करके निराकरण ने की चाह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत ओं की संख्या में इजाफा कर रखा है जो संतुष्टि पूर्वक निराकरण करना या होना संभव नहीं है और यही कारण है कि सीएम हेल्पलाइन योजना के तहत की जा रही 181 में शिकायते मैदानी कर्मचारियों के लिए परेशानियाो का कारण बन रही हैं लगातार सीएम हेल्पलाइन 181 की शिकायतों का दुरुपयोग करने वालों पर शासन प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करने की आवश्यकता है यदि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीएम हेल्पलाइन योजना 181 पर शिकायतें दर्ज की जा रही है और वह शिकायत यदि सही है और सही शिकायतों के निराकरण में किसी कर्मचारियों की लापरवाही है तो उन कर्मचारियों पर भी कठोरतम कार्रवाई करने की आवश्यकता है और यदि सीएम हेल्पलाइन 181 पर की गई शिकायत झूठी या फिर सही नहीं पाई जाती तो शिकायतकर्ता पर भी कार्रवाई करने की आवश्यकता है शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीएम हेल्पलाइन 181 योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके ! प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही की वजह से वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन का उपयोग कम और दुरुपयोग ज्यादा हो रहा है!

No comments:

Post a Comment