रेवांचल टाईम्स - आजादी के अमृत महोत्सव का मुख्य समारोह जनपद पंचायत की ओर से आयोजित किया गया था। यह समारोह तहसील का मुख्य समारोह के रूप में मनाया जाता है। समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह था, लेकिन बारिस के चलते अधिक लोग इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।
कम लोग मौजूद होने के बाबजूद जनपद पंचायत प्रशासन ने कार्यक्रम को पूरा अव्यवस्थित बना दिया।
दरसअल, इस समारोह का पूरा जिम्मा जनपद पंचायत को रहता है। जनपद पंचायत अध्यक्ष हाल ही निर्वाचित हुई है। इससे उन्हें कार्यक्रम की रूप रेखा का अनुभव नहीं है, लेकिन जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारियों को इसका अनुभव है, इसके बाद भी न तो टेंट की व्यवस्था ढंग से की गई और न ही दशहरा मैदान को व्यवस्थित किया गया। जबकि हम इस बार आजादी का अमृत महोत्सव माना रहे थे।
बारिश में भीगती रही स्कूली बच्चियां...
स्वतत्रंता दिवस के इस मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची स्कूली बच्चियां बाटर प्रूफ टेंट नहीं होने से बारिश में भीगती रही। बाद में उन्हें टेंट में बैठाया गया।
मीडिया को नहीं किया आमंत्रित...
इस समारोह में पहली बार ऐसा हुआ जब कार्यक्रम में मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया। अधिकतर मीडिया कर्मीओ को न तो फोन किया गया और न ही आमंत्रण पत्र भेजा गया।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment