रेवांचल टाईम्स –देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों को याद करने के लिए मध्यप्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस हायर सेकेन्डरी शाला में जहाँ शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान देने वाले सेवानिवृत शिक्षक बालचन्द्र जैन, छिद्दीलाल श्रीवास शंकर सनोडिया एवं स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली शिक्षक शाहीना परबीन का श्रीफल शाल से सम्मान किया गया इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसका संचालन जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल, प्राचार्य प्रेमनारायण वारेश्वा, विजय शुक्ला शाहीना परवीन ने दिया इस अवसर पर शिखा कार्तिकय एवं अकिला खान शामिल रही।
कार्यक्रम का दूसरा चरण मे भारत माता की आरती को श्रीमति पूजा पाण्डे एवं प्रभुदयाल नाग अंजना राय टी. शिव के संपन्न कराया, आरती भारत माता की.... मे बच्चों ने वाध्ययन्त्र के साथ कार्यक्रम का संचालन किया आयोजन में विजय शुक्ला की उपस्थिति में अतिथियों ने भारत माता का पूजा अर्चन किया वहीं राष्ट्रगान का आयोजन एवं ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम मे अशोक वर्मा, अनिल पलवार, राजकुमार दुबे अजंना धुर्वे माया गढ़वाल आदि उपस्थिति सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुये प्राचार्य वारेश्वा ने कहा कि भारत गौरवशाली व्यक्तित्वों का देश है, यहाँ पर अनेक लोग शहीद हुये और अनेक गुमनाम है लेकिन भारत माता की आरती करते हुऐ हम उनकी शहादत को याद करते है तथा उनसे प्रेरणा लेने का संदेश चाहते है ताकि इस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है वह पूरा हो सके।

No comments:
Post a Comment