रेवांचल टाईम्स - लगातार हुई बारिश से जिले में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी साथ ही वर्षों पुराने पुल पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गए है। जिससे लोगों आने जाने में मुश्किलों का सामना कारना पड़ रहा हैं।
नैनपुर नगर पर थामर नदी पर वषों पुराने पुल अब जर्जर अवस्था में पहुँच चुका है उस जर्जर पुल के देखते हुए नया पुल निर्माण कार्य विगत दो वर्षो से कच्छप गति से चल रहा है न कोई देखने वाला और न ही कोई बोलने वाला है।
वही मंडला जिले के कलेक्टर एसपी ने बाढ़ के बाद का जायजा लिया, वही थावर पुल और पिंडरई का दौरा किया नैनपुर क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश की विभीषिका देखने मंडला कलेक्टर हर्षिका सिंह और पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत दौरे पर है। जानकारी के अनुसार मंडला से पिंडरई दौरा में पहुँचे उसके पश्चात जल प्रलय से प्रभावित गांव का दौरा किया पिंडरई पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और समुचित व्यवस्था करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए इसके बाद कन्या स्कूल वार्ड न. दस का दौरा किया जहा जल से प्रभावित के परिजन को स्कूल में रोका गया है आप उन सभी से मिली इसके बाद बारिश के कारण थावर नदी में बने पुल जो एम पी आर डी सी विभाग की रेख देख पर आता है। वारिश से उस पुल को भारी नुकसान हुआ है। वही मौके में कलेक्टर ने विभाग को निर्देश दिया की जनहित में पुल जल्दी चालू कराया जाए । कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग एक्टिव हुआ और संभावित पुल की मरम्मत का काम जल्द से जल्द चालू हो जायेगा पुल को काफी नुकसान हुआ है, पुल से पैदल आने जाने वाले को रोक दिया गया है वही एम पी आर डी सी के विभाग के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुँच चुकी है। वही जिले में हुई बारिश के चलते और पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण नेशनल मार्ग में इस पुल के चलते सैडको गाड़ी फ़सी हुई है। बिना मरम्मत के पैदल चलना भी दूभर हो चुका है पुल से लोगों को भी नही निकलने दिया जायेगा।



No comments:
Post a Comment