रेवांचल टाइम्स - राज्य में सामाजिक न्याय की सरकार बनी है बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवा जननायक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक न्याय की अवधारणा को वास्तविकता के धरातल पर उतारना हमारी पहली प्राथमिकता होगी राज्य मंत्रिमंडल में मुझे कला संस्कृति व युवा विभाग का मंत्री बनाया गया है। संबंधित विभाग के मंत्री के रूप में बिहार के कला संस्कृति तथा युवाओं से जुड़े खेल स्पर्धाओं का सफल संचालन कराना ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे लाना विलुप्त हो रही लोक कलाओं को संरक्षित करना प्राथमिकता सूची में है। एक सवाल के जवाब में मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा ही राजद सुप्रीमो सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में भी हमें काम करने का मौका मिला है हम सभी उन्हीं की समाजवादी पाठशाला से निकले छात्र हैं युवा नेतृत्व तेजस्वी यादव से भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है बिहार के लोगों को और खासकर युवाओं को इस सरकार से ढेर सारी आशा है इसी कारण से सामाजिक समानता का उदाहरण भी राज्य मंत्रिमंडल में प्रस्तुत किया गया है वह राजद के एक समर्पित कार्यकर्ता है पार्टी ने जो दायित्व दिया है उस पर 100 फ़ीसदी खरा उतरने की कोशिश करेंगे जन आकांक्षाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा पूरी निष्पक्षता के साथ विभाग से जुड़े तमाम आयोजन होंगे जिसमें कलाकारों खिलाड़ियों युवाओं के प्रतिभा के आधार पर उनका चयन होगा तथा उन्हें विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भागीदारी प्रदान की जाएगी। मंत्री के रूप में उनकी प्राथमिकता होगी कि रोडमैप तैयार कर पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य हो। उन्होंने कहा कि बिहार कला संस्कृति के क्षेत्र में समृद्ध राज्य रहा है यहां भोजपुरी मैथिली मगही अंगिका बज्जिका समेत कई उप बोलियां है सबकी अपनी संस्कृति है संस्कार है। राज्य में उत्कृष्ट कलाकारों तथा प्रतिभा संपन्न खिलाड़ियों की कमी नहीं ग्रामीण स्तर पर ही उनकी प्रतिभाएं सिमट कर रह जाती है ना उस उचित माहौल मिलता है ना सरकारी प्रोत्साहन और ना ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उचित मंच इन सभी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि यह काफी सुखद संयोग है कि अब बिहार में रोजगार की बात हो रही है विकास की बात हो रही है उद्योग धंधे की बात हो रही है समरस समाज की स्थापना की बात हो रही है। सामाजिक न्याय के तहत दबे कुचले पिछड़े दलित अकलियत सभी वर्गों को उचित मान-सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा जब बिहार के प्रतिभा संपन्न खिलाड़ी लोक कलाकार राज्य स्तर राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभाओं को दिखा पाएंगे।
Wednesday, August 17, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सामाजिक न्याय की अवधारणा को वास्तविकता के धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता कहा राज्य के नवनियुक्त कला संस्कृति व युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने
सामाजिक न्याय की अवधारणा को वास्तविकता के धरातल पर उतारना पहली प्राथमिकता कहा राज्य के नवनियुक्त कला संस्कृति व युवा मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)
No comments:
Post a Comment