BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया में अतिक्रमण कार्यवाही पर विभागीय जंग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 7, 2022

अंजनिया में अतिक्रमण कार्यवाही पर विभागीय जंग







रेवांचल टाइम्स -- जिले के बिछिया विकासखण्ड अंतर्गत अंजनिया में विगत दिवस 29/07/22 दिन शुक्रवार को उपतहसील के नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र पंद्रे,राजस्व निरीक्षक तेजलाल धुर्वे एवं उनकी टीम द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के अभियान के तहत सूर्यांश ठाकुर के अवैध निर्माण कार्य पर जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण चलाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।जहां पहले भी आमजनों के द्वारा आरोप लगाया कि केवल सूर्यांश ठाकुर ने ही अवैध निर्माण नहीं किया बल्कि ठीक बाजू में रज्जाक उर्फ कल्लू भाईजान की निर्माणाधीन पक्की दुकान भी सूर्यांश ठाकुर के मकान से लगी भूमि पर है जो अतिक्रमण क्षेत्र में आता है।कुछ समय पूर्व इसी स्थान पर सड़क के दूसरी तरफ जमील खान के द्वारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था जबकि वो भी एक शासकीय कर्मचारी हैं तब तत्कालीन राजस्व अमले द्वारा कार्यवाही की गई थी, परंतु बेदखली की कार्यवाही के कुछ समय बाद अधिकारियों के स्थानांतरण होते ही संबंधित के द्वारा प्रशासन के दिशा-निर्देशों को दरकिनार करते हुए तहसील कार्यालय के सामने दो मंजिला मकान तैयार कर लिया गया।

राजस्व-वन विभाग कर रहे अपने हक की जंग

राजस्व विभाग द्वारा सूर्यांश ठाकुर  के मकान को अतिक्रमण ठहराकर तोड़ दिया गया,वहीं रज्जाक खान और जालिम खान के अतिक्रमण क्षेत्र में बनाए गए मकान को हटाने की कार्यवाही वन विभाग के मोहगांव प्रोजेक्ट और राजस्व विभाग के क्षेत्ररक्षण के तहत अधर में लटका हुआ है।मामला तब गरमाया जब राजस्व विभाग और वन विभाग के मोहगांव प्रोजेक्ट के जिम्मेदारों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र का ब्यौरा जुटाते नजर आए।अंजनिया नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र पन्द्रे का कहना है कि राजस्व रिकार्ड में संबंधित भूमि घास मद के तहत राजस्व के अंतर्गत आता है,वहीं मोहगांव प्रोजेक्ट के परिक्षेत्र अधिकारी नंदकिशोर वर्या के द्वारा बताया गया कि संबंधित भूमि मोहगांव प्रोजेक्ट के अधिकार क्षेत्र में जिसके एवज में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस की कार्यवाही की जा रही है।रज्जाक उर्फ कल्लू भाईजान द्वारा किए जा रहे अवैध पक्की दुकान के निर्माण कार्य को रोकने में जब राजस्व अमले ने हाथ खींच लिया तो मौके पर मोहगांव प्रोजेक्ट की वन विभाग अमला पहुंची और बात खुलकर सामने आई कि उक्त भूमि राजस्व कि नहीं अपितु वन विभाग के मोहगांव प्रोजेक्ट के अंतर्गत आता है।

राजस्व विभाग की तानाशाही का शिकार हो रहे आमजन

जिले में राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे आमजनों को प्रताड़ना की खबर अभी सुर्खियों में बनी हुई है।जहां सीमांकन,बीपीएल सूची में नाम जोड़ने,भू-अधिकार पत्र, भू-अभिलेख जैसे राजस्व के अनेकों मामलों को लेकर राजस्व के नुमाइंदों द्वारा आमजनों से की जा रही अवैध बसूली के मामलों को कभी लोकायुक्त द्वारा तो कभी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर तो कभी सोशल मीडिया तो कभी समाचार पत्रों एवं मीडिया के द्वारा उनके कारनामों से पर्दा उठाया गया है बावजूद इसके अब राजस्व के जिम्मेदारों ने भी अपनी तानाशाही रवैए की शुरूआत कर दी है जिस तरह सूर्यांश ठाकुर के मकान को अतिक्रमण बताकर हटाया गया है और वहीं बाकि अतिक्रमणकारियों के महल तैयार हो रहे हैं।जिस तरह मोहगांव प्रोजेक्ट के जिम्मेदारों ने बताया कि उक्त भूमि वन विभाग की है फिर वहां राजस्व द्वारा बगैर वन विभाग एवं एसडीएम को सूचना दिए कार्यवाही करना एक तानाशाही अथवा व्यक्तिगत रोष को प्रस्तुत करता है।


इनका कहना है--------

01-हमारे नक्शे में संबंधित भूमि मोहगांव प्रोजेक्ट फारेस्ट में है,और जांच टीम अनुसार अतिक्रमण पाया गया है जिसको लेकर नोटिस जारी किया गया है।

राकेश कुडापे

डी.एम.मोहगांव प्रोजेक्ट वन विभाग मण्डला।


02-मामला संज्ञान में आया दोनों विभागों की रिकार्ड की जांचकर उचित कार्यवाही की जावेगी।

श्रीमति सुलेखा उइके

अनुविभागीय दण्डाधिकारी

बिछिया मण्डला।


No comments:

Post a Comment