रेवांचल टाइम्स - लांजी आज सावन मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर दादा कोटेश्वर धाम लांजी में श्रद्धालु भक्त जनों की जोरदार भीड़ देखी गई है। दादा कोटेश्वर के मंदिर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई जगह से श्रद्धालु भक्तगण पधार रहे हैं। इसके अलावा बालाघाट वारासिवनी गोंदिया राजेगांव से आए कांवड़ियों ने दादा कोटेश्वर का जलाभिषेक किया है। वही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। साथ ही संगीत में भजन का भी आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है जिसके चलते कही पर भी अव्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

No comments:
Post a Comment