रेवांचल टाईम्स - विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूरे देश सहित जिले के गाँव गाँव में आज विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम हर्सोल्लास के साथ मनाया गया वही जिला मुख्यालय के कचहरी चौक के साथ साथ संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर भी सँयुक्त किसान मोर्चा आल इंडिया ट्रेड यूनियन सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने सँयुक्त रूप से कचहरी चौक स्थित अमर शहीद वीरंगना रानीदुर्गावती, बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण उपरांत प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया ।सेवानिवृत्त प्रोफेसर बी सी उके ने आदिवासी समाज गोंडवाना की रियासत पर अपने उद्वोधन दिए। तो किरण प्रकाश ने अमर शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती पी आर इनवाती ओमप्रकाश बुरडे किसान नेता हुकुम सनोडिया ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर कड़ा संघर्ष करने की अपील की।
मोर्चा के प्रवक्ता ने बताया की इस अवसर पर मोर्चा ने महामहीम राष्ट्रपति से 5 वी और 6 वी अनुसूची वन अधिकार अधिनियम 2006(पेशा कानून) को लागू करने व वन अधिकार अधिनियम 2022 रद्द करने सहित अन्य मांगों का जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से मांग ज्ञापन सौपा है।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment