BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भालू के हमले से युवक घायल ,बछिया को ढूढने जंगल गया था भालू ने कर दिया हमला इलाज के लिये जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 1, 2022

भालू के हमले से युवक घायल ,बछिया को ढूढने जंगल गया था भालू ने कर दिया हमला इलाज के लिये जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती...



रेवांचल टाइम्स .. जंगल गए हुए युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया वही जानकारी के अनुसार बजाग वन परिक्षेत्र के लबेदा गांव में जंगल में गाय की बछिया ढूढने गए युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू से जान बचाकर युवक गांव में भागकर आया जिसे 108 वाहन की मदद से इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लबेदा गांव में रहने वाले  युवक चरण सिंह की गाय की बछिया रात में नही आई थी,लिहाजा युवक सुबह जंगल मे बछिया को ढूढने गया था ।लेकिन जंगल मे बैठा भालू ने सुबह लगभग साढ़े सात बजे अचानक युवक के ऊपर हमला कर दिया ।जैसे तैसे घायल युवक भागकर गांव आया ।इसके बाद घायल चरण सिंह को इलाज के लिये बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती करवाया गया।वहाँ से जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है।जिला अस्पताल में चरण सिंह का इलाज जारी है ।घायल चरण सिंह के सिर और हाथ मे चोट के निशान है।वही वन विभाग का अमला गांव पहुँच कर जानकारी जुटाने में लगा है।

No comments:

Post a Comment