पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाला बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. हैदराबाद में इस समय उसके विवादित बयान ने जबरदस्त बवाल खड़ा कर रखा है, जमीन पर तनाव देखने को मिल रहा है.
टी राजा के वकील करुणा सागर ने भी पुलिस कार्रवाई की पुष्टि कर दी है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि टी राजा को इस समय हिरासत में लिया गया है. खबर तो ये भी है कि निलंबित विधायक को Chanchalguda जेल में शिफ्ट करने की तैयारी है.
कुछ समय पहले ही एक जारी बयान में टी राजा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, उनके बेटे केटीआर और AIMIM चीफ असुद्दीन ओवैसी को तनावपूर्ण माहौल के लिए जिम्मेदार बताया था. उन्होंने कहा था कि केटीआर एक नास्तिक है, वो भगवान में नहीं मानता. वो मुनव्वर फारूकी को शो करने के लिए बुलाता है. उसे सुरक्षा दी जाती है. लेकिन ये लोग राम भक्तों पर लाठी चार्ज करवाते हैं. मेरी गिरफ्तारी करवाते हैं. मुन्नवर का शो चलता रहे, इसलिए 500 पुलिस अधिकारी तैनात कर देते हैं.

No comments:
Post a Comment