BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद में गुर सीखे सैकड़ों कार्यकर्ता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 25, 2022

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संवाद में गुर सीखे सैकड़ों कार्यकर्ता





दैनिक रेवांचल टाइम्स - दिल्ली,पंजाब में शिक्षा ,स्वास्थ, रोजगार व अन्य मॉडल को लेकर देश ही नहीं विदेशों के लिए भी विकास मॉडल बनते जा रही आम आदमी पार्टी का गुरुवार को संपन्न कार्यकर्ता संवाद में  जिले भर से सैकड़ों की संख्याबल मंडला में एकजुट हुए । 

पार्टी के जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार के अनुसार प्रदेश भर में चल रहे कार्यकर्त्ता संवाद के सिलसिले में मंडला में भी कार्यकर्ता संवाद हुआ। संवाद कार्यक्रम के लिए प्रदेश संगठन के द्वारा नियुक्त जिला कोर्डीनेटर अरविंद चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पार्टी की जनहितकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाकर कार्यकर्ता के रूप में तैयार करने तकनीकी सुझाया।साथ ही दिल्ली और पंजाब में पार्टी की सरकार के द्वारा लोकप्रियता बढ़ाने के पीछे छिपे विकास के राज पर गहन चर्चा हुई।मंडला,निवास और बिछिया से पहुंचे कार्यकर्त्ताओं को वॉलेंटियर मेपिंग सीट देते हुए हर गांव शहर और बूथ स्तर तक भी कार्यकर्त्ता निर्माण करने दिशा निर्देश भी दिए।पहले से जारी मैपिंग सीट भी जमा कराये गये।

    कार्यकर्त्ताओं ने संवाद में लाया  कि,हाल ही में अमेरिका के प्रसिद्ध पत्रिका "न्यूयार्क टाइम्स" में तक यह समाचार प्रकाशित हुआ है,कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल देश को गौरवान्वित कर आम आदमी पार्टी सरकार को विदेशों में भी लोकप्रिय बनाने में कसर नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस,भाजपा की नीतियों से त्रस्त होकर आम जनता ने देश का विकल्प आम आदमी को बनाने का मन बना लिया है।लगातार ग्राम,नगर , जिलों से आम जनता का समर्थन मिल रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 को लक्ष्य बनाकर आगामी नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर कार्यकर्ता संवाद का कार्यक्रम सफल रहा। जिसमें जिला कोर्डिनेटर अरविंद चौधरी  कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर पार्टी की विचार धारा को विस्तार से बताया।अब इस तरह के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन विधानसभा, नगरपरिषद, विकासखण्ड,ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर पर भी कराए जाने की मांग उपस्थित कार्यकर्ताओं ने की है।जिसको लगातार जारी रखा जाएगा।    

     देश की ईमानदार ,निर्भीक व्यक्तित्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अरविंद केजरीवाल के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से सतत् काम करने की अपील की गई है। हर संभव सहायता जो दिल्ली सरकार दे रही है वह मध्यप्रदेश की जनता को भी देने का विश्वास भी  जताया है। 

  कार्यकर्त्ताओं ने  बताया है,कि लगातार आम जनता अन्य पार्टियों की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर आम आदमी पार्टी का हाथ थाम रही है। 

जिला कार्यकारिणी से पी.डी.खैरवार, हितेंद्र सिंह पटैल, रामगोपाल यादव,रमा देवी धुर्वे, अरविंद परस्ते,प्रकाश धनंजय,काशीराम वरकड़े,दुर्गेश उइके,महेंद्र सोनी,मुकेश कछवाहा,प्रकाश धनंजय,सहजान परस्ते,पंकज सोनी, राजेश तेकाम,पवन कुलस्ते,शिवकुमार भवेदी,किशोर कुमार,सुकल भवेदी, सुल्तान यादव, रामसिंह सैयाम, कुलदीप परस्ते, आदित्य ठाकुर ,पंकज यादव,नवीन झरिया,दीपमणी खैरवार,बृजेश सैन, सहित इस पूरे कार्यक्रम में जिले के कार्यकर्ता एवं नगरनिकाय कार्यकर्ताओं का समूह उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment