रेवांचल टाईम्स - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्री जितेंद्र कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्रीमती सविता ओगले, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा एवं श्री शरद कुमार गुप्त जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चौरई के मार्गदर्शन में आज दिनांक 29/08/2022 को तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत सीतापार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री शरद कुमार गुप्त जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति चौरई एवम रूपेंद्र सिंह मड़।वी न्यायिक मजिस्ट्रेट चौरई द्वारा उपस्थित ग्रामीण जन से उनकी समस्याओं के संबंध में पूछा गया एवम उनके निराकरण हेतु उन्हें तहसील विधिक सेवा समिति चौरई में स्थित मिडिएशन सेंटर भवन में आकर आवेदन प्रस्तुत करने हेतु सलाह दी गई। न्यायाधीशगण द्वारा वहा उपस्थित ग्रामीनजनो को निः शुल्क अधिवक्ता योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। अंत में वृक्षारोपण कार्यक्रम अन्तर्गत पौधे रोपित किए गए। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शिवरी वर्मा , सचिव रूपनारायण नामदेव, एवम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Monday, August 29, 2022
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)

No comments:
Post a Comment