BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज मनाया जा रहा है मुहर्रम, जानिए क्या है इसका इतिहास और क्यों निकालते हैं ताज़िया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 9, 2022

आज मनाया जा रहा है मुहर्रम, जानिए क्या है इसका इतिहास और क्यों निकालते हैं ताज़िया

  




रेवांचल टाइम्स:इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार भारत में मुहर्रम का महीना 31 जुलाई 2022 को शुरु हुआ था और इसके 10वें दिन यानि 9 अगस्त को आशूरा है. जिसे मुस्लिम समुदाय में मातम का दिन भी कहा जाता है. वहीं मुहर्रम के महीने को ‘गम का महीना’ महा जाता है. इस्लामिक कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से करीब 11 दिन छोटा होता है और (Muharram 2022 Date) इसलिए इस्लामिक कैलेंडर में 365 नहीं, बल्कि 354 दिन होते हैं.
आज है मुहर्रम 2022
मुहर्रम का महीना शुरू होने के 10वें दिन आशूरा होता है और यह महीना 31 जुलाई को शुरू हुआ था. इस हिसाब से आज यान 9 अगस्त को आशूरा है जिसे मातम का दिन भी कहा जाता है. बता दें कि जिन देशों में मुहर्रम का महीना 30 जुलाई को शुरू हुआ था वहां 8 अगस्त को मुहर्रम मनाया गया. जबकि भारत समेत कई देशों मं यह 9 अगस्त को मनाया जा रहा है.
क्यों निकालते हैं ताज़िया

मुहर्रम के 10वें दिन मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग ताज़िया निकालते हैं. इसे हजरत इमाम हुसैन के मकबरे का प्रतीक माना जाता है और इस जुलूस में लोग शोक व्यक्त करते हैं. इस जुलूस में लोग अपनी छाती पीटकर इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं.
मुहर्रम का इतिहास

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैंगबर मोहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन को मुहर्रम के महीने में कर्बला की जंग में परिवार और दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया था. कर्बला की जंग हजरत इमाम हुसैन और बादशाह यजीद की सेना के बीच हुई थी. मान्यताओं के मुताबिक मुहर्रम के महीने में दसवें दिन ही इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपनी जान कुर्बान कर दी थी. इसलिए मुहर्रम महीने के 10वें दिन मुहर्रम मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment