रेवांचल टाईम्स - मंडला. हिंदू सेवा परिषद् मंडला के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिलेभर के मंदिरों सहित प्राचीन इमारतों की जीर्ण-शीर्ण अवस्था पर चिंता जताते हुए कलेक्टर मंडला के नाम ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा ने बताया कि प्राचीन धरोहरों से परीपूर्ण हमारे आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में अनेकानेक प्राचीन मंदिर आदि धरोहर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं और दिनों-दिन समाप्त होने की कगार पर हैं. जिनका न केवल धार्मिक, सांस्कृतिक अपितु पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान हैं. इन मंदिरों से हिंदूधर्मानुयायियों की आस्था जुड़ी हुई है. यदि समय रहते इन मंदिरों पर ध्यान देते हुए उचित रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई तो ये सभी विलुप्त हो जायेंगे.जिला मुख्यालय से मात्र 5किमी की दूरी पर ह्रदयनगर मार्ग पर बसे ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध कौरगांव में हजारों वर्ष हजारों वर्ष पूर्व निर्मित अनेक रामनगर किले के समकालीन मंदिर हैं जिनमें भगवान गणेश, माता महाकाली, भैरों बाबा,नाग मंदिर, हनुमान जी, मौनी बाबा के चरण चिन्ह एवं मौनी बाबा की जीवित समाधि भी है. ये सभी मंदिर प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार हैं और दिनों टूटते जा रहे हैं विगत दिनों ही मौनी बाबा मंदिर समूह में से एक मंदिर का भारी भरकम पाषाण कलश के गिरने से न केवल मंदिर की सुंदरता कम हुई है बल्कि आसपास निवास करने वाले ग्रामवासियों को जनधन की हानि होते होते बची है. अतः हिंदू सेवा परिषद् मंडला के समस्त सदस्य आग्रह करते हैं कि इन सभी मंदिरों के संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाए जायें ताकि इन मंदिरों के साथ जुड़ा हमारा समृद्ध इतिहास और हमारी सांस्कृतिक विरासत बची रहे. ज्ञापन सौंपते समय जिलाध्यक्ष डॉ.संतोष कछवाहा,प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष ब्रजेश सिहोसे,मठ मंदिर संरक्षण प्रमुख दुर्गेश गिरी गोस्वामी,संपर्क प्रमुख राकेश पाटिल,गौ सेवा प्रमुख शिव सिसोदिया, दिनेश बर्मन, राहुल,सोनू नामदेव, नर्वदे, पुष्प राज, सतीश, भागचंद,प्रशांत, जगन्नाथ,दुलीचंद सहित बड़ी संख्या में हिंदू सेवा परिषद् के सदस्यों की उपस्थिति रही.
Sunday, August 7, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए हिंदू सेवा परिषद् ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
प्राचीन मंदिरों के संरक्षण के लिए हिंदू सेवा परिषद् ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


.jpeg)

No comments:
Post a Comment