दैनिक रेवांचल टाइम्स - सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा सोमवार 22 अगस्त को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना तथा मुख्यमंत्री नगरीय आवासीय भू-अधिकार योजना के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए साथ ही साथ पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के आधार लिंकिंग प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा राजस्व न्यायालयवार लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अविवादित नामांतरण तथा बटवारा प्रकरणों के निराकरण गति लाने के निर्देश तहसीलदार छपारा, बंडोल तथा घंसौर को दिए। इसी तरह प्राकृतिक आपदा के दौरान हुई जान-माल की क्षति को लेकर आरबीसी 6-4 अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता के प्रकरणों की भी समीक्षा कर उन्होंने लंबित प्रकरणों पर तत्काल पात्र हितग्राहियों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी वोटर आईडी कार्ड से आधार कार्ड लिंकिंग की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को बीएलओ के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र के शतप्रतिशत मतदाताओें के वोटर आईडी को आधार से लिंक करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह जिले में भारी बारिस की सम्भावनाओं के मद्देनजर कलेक्टर डॉ फटिंग ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के डूब प्रभावी ग्रामों में पर्याप्त कर्मचारियों की नियुक्ति, राहत शिविरों की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment