मण्डला 25 अगस्त 2022
आर्शीवाद होटल में आजीविका मिशन विभाग द्वारा द्वितीय चरण
में प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला
में कलेक्टर हर्षिका सिंह, प्रगतिशील खेती के विशेषज्ञ, जिले के प्राकृतिक खेती से जुड़े किसान तथा संबंधित उपस्थित थे। कार्यशाला में
कलेक्टर ने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा
रहा है। जिले के किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती में रूचि दिखाई जा रही है।
फलस्वरूप प्राकृतिक खेती का कार्य उत्तरोत्तर रूप से बढ़ रहा है। श्रीमती सिंह ने
कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती पूर्व में भी की जाती रही है, किन्तु धीरे-धीरे किसानों में प्राकृतिक खेती की समझ बढ़ रही है। उन्होंने सभी
किसानों से कहा है कि भविष्य में प्राकृतिक खेती को अपनाएं, ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर आय बढ़ाएं।
कार्यशाला में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों
ने भी अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने प्राकृतिक खेती के दौरान बीज, खाद, बोनी, फसल तथा मुनाफे के बारे
में बताया। साथ ही बताया कि धीरे-धीरे रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग भी कम से कम
किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी प्रगतिशील किसानों को जिला प्रशासन की ओर से
शुभकामनाएं दी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment