रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड भुआ बिछिया में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम , जागरूकता शिविर और रैलियां आदि का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में मंडला जिले के बिछिया अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती सुलेखा उईके के द्वारा शासन के निर्देशानुसार कई प्रकार के जागरूकता अभियानों का आयोजन स्थानीय प्रशासनिक टीम के साथ किया जा रहा है ।
विगत कई दिनों से तिरंगा यात्रा, रैली के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है । स्कूल एवं महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में तिरंगा और उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी विद्यार्थियों और आमजनों को दी जा रही है । आज की रैली में बिछिया क्षेत्र में तैनात हॉक फोर्स के जवान, पुलिस एवं राजस्व विभाग, कृषि विभाग, नगर परिषद के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय प्रशासनिक व्यक्ति मौजूद रहे ।
बिछिया एसडीएम की शानदार पहल से बढ़ रही जागरूकता
बिछिया एसडीएम सुलेखा उईके के द्वारा प्रशासनिक रूप से इस अनुभाग में जो कार्य किए जा रहे हैं उससे जनमानस में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है । राजस्व प्रकरणों के न्यायपूर्ण निराकरण से लेकर स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था, शासकीय योजनाओं की जानकारी, शांति व्यवस्था आदि हर क्षेत्र में उनकी कार्यप्रणाली से आमजन संतुष्ट है । वर्तमान में उनके द्वारा समस्त विभागों के साथ मिलकर बड़ी सक्रीयता से हर घर तिरंगा अभियान संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।
15 अगस्त के मद्देनजर बैठक का हुआ आयोजन
आने वाले आजादी के उत्सव 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिछिया तहसील कार्यालय स्थित हॉल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न स्थानो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों सहित हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया । उक्त बैठक में बिछिया अनुविभागीय अधिकारी सुलेखा उईके, तहसीलदार के.सी. सिंहसार , मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाबू घटोड़े, जनपद सीईओ मंडावी , BEO वीरेंद्र धुर्वे, मंडी बोर्ड के पूर्व विशेषज्ञ सुनील नामदेव, समाजसेवी सुनील उईके, सत्तू राम मरावी (नगर निरीक्षक), मुकेश कुलस्ते ( कृषि अधिकारी), डीएस उईके (उद्यानिकी), मनोज निगम, शोभित रावत (पत्रकार) एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार बंधु और आमजन उपस्थित रहे ।
इनका है कहना...
शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया जायेगा और विनोद रंगमंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन होगा।
श्रीमती सुलेखा उईके
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
पुलिस विभाग के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और आजादी का यह पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा ।
खुमान सिंह ध्रुव
(एसडीओपी) बिछिया


No comments:
Post a Comment