मण्डला 20 अगस्त 2022
जिले में इस वर्ष एक जून से 20 अगस्त के दौरान 953.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है
जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 671 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 282.9 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के
अनुसार 20 अगस्त को मंडला में 23.2 मि.मी., बिछिया में 15.2 मि.मी., निवास में 21 मि.मी., घुघरी में 1.5 मि.मी. एवं नारायणगंज में 15.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई
है। इस प्रकार जिले में 20 अगस्त को 12.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

No comments:
Post a Comment