BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वाहन चेकिंग के नाम पर कर रहे अबैध वसूली आर टी ओ को विधायक ने खदेड़ा लगाई फटकार.. जिले में भी जगह जगह जांच के नाम पर हो रही है वसूली...देखें वीडियो... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 9, 2022

वाहन चेकिंग के नाम पर कर रहे अबैध वसूली आर टी ओ को विधायक ने खदेड़ा लगाई फटकार.. जिले में भी जगह जगह जांच के नाम पर हो रही है वसूली...देखें वीडियो...





रेवांचल टाईम्स - नेशनल हाइवे तीस पर मंडला जिले की सीमा के अंदर और निवास विधानसभा के ग्राम डोभी के पास जंगलो में अपनी चार पहिया वाहन जिसमे आर टी ओ लिखा हुआ है। जिसको सड़क किनारे लगा कर महीनों से वाहनों की चेकिंग कर रही है आख़िर ये कैसी आरटीओ की उड़नदस्ता की टीम की टीम है जो एक ही जगह पर महीनों सुबह से लेकर रात तक आने जाने वाले वाहनों के चेकिंग कर रहे, चेकिंग कर रही टीम को विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने जिले की सीमा से बाहर कर दिया। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।



        जानकारी के अनुसार विकास खंड बीजाडांडी के मंडला जबलपुर बॉर्डर पर स्थित ग्राम डोभी पास जंगलो में जहाँ पर न मोबाईल का नेटवर्क है और न कोई बोलने बाला पिछले कई महीनों से संभागीय आरटीओ जबलपुर चालानी कार्यवाही कर रहा था। जिसकी लगातार शिकायतें मिलने पर और रेवांचल टाईम्स समाचार पत्र में भी इनकी अबैध वसूली को लेकर समय समय में ख़बरे के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था इसके बाद भी इनकी अबैध वसूली नहीं रुकी, आखिरकार रविवार शाम को निवास विधानसभा के विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले मौके पर पहुंचे, और वाहन चालकों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली।


मोके अधिकारियों के पास न आईडी थी, और न पहनी थी वर्दी...


विधायक को ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि आरटीओ अधिकारी के द्वारा वाहन चेकिंग और कागजात की जांच के नाम पर अबैध वसूली की जा रही है वाहन में सब कुछ सही होने के बाद भी पांच सौ से लेकर 2 हजार, 5 हजार रुपए की डिमांड करते हैं। ओर पैसे न देंने पर कार्यवाही की धमकी दी जाती है, यह सब सुनने के बाद विधायक मर्सकोले ने कहा कि मैंने वहां उपस्थित एक अधिकारी से बात की तो उन्होंने खुद को सब इंस्पेक्टर बताया। हालांकि, अधिकारी न तो अपने पास आईडी रखा हुआ था और न ही वर्दी पहने हुए था।


अवैध वसूली कर रहे अधिकारियों को किया जिले की सीमा से किया बाहर


इसके बाद विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने मौके पर मौजूद आरटीओ की टीम को फटकार लगाई और तत्काल जिले की सीमा से बाहर जाने के कहा। उन्होंने कहा कि आप हमारे जिले की सीमा से बाहर हो जाइए। यह गलत है, किसी को लूटने की परमिशन नहीं देंगे। साथ ही विधायक मर्सकोले ने तत्काल संभागीय आरटीओ संतोष पॉल से बात की और कहा कि उनका और उनके स्टाफ का यह तरीका चालानी कम और वसूली का ज्यादा लग रहा है। विधायक ने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही से क्षेत्र में एक प्रकार से आतंक नजर आ रहा है। उनकी मांग पूरी नहीं करने पर डराने कि धमकाने की बातें करते थे। 

         वही पूरे मंडला जिले का आलम भी है कि जहाँ देखो वही पुलिस चाहे थाने की हो या यातायात विभाग की सड़क के किनारे एक सरकारी वाहन खड़ा कर एक दो सिपाही के साथ आये दिन शहर और नगर से थोड़ा दूर जाकर आने जाने वाहनों के कागज़ात चेकिंग के नाम पर अबैध वसूली करते नज़र आ जाएगी ये जिले के नेशनल हाइवे के किनारे सभी थानों के हाल है और नगर के अंदर यातायात के बुरे हाल है क्योंकि जिन्हें नगर के अंदर की यातायात व्यवस्था सम्भालनी चाहिए वे नगर से दूर जाकर वाहन चेकिंग के नाम पर लोगो डरवा कर धमकाकर कागज़ात जाँच के नाम पर वसूली कर रहे है और नगर के अंदर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment