प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी
मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने किया ध्वजारोहण
मंडला हुआ पहला पूर्ण
कार्यात्मक आदिवासी साक्षर जिला घोषित
मण्डला 15 अगस्त 2022
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और गरिमा के साथ जिला
मुख्यालय के महात्मागांधी स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक
आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने
राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात् तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान गाया
गया। मध्यप्रदेश गान के पश्चात् मुख्य अतिथि ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े। प्रभारी मंत्री ने समारोह में
शामिल सभी दलों के परेड का निरीक्षण किया। हर्ष फायर के पश्चात् अपने सधे कदमों से
सभी दलों ने शानदार मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। मंच के सामने गुजरते हुए इन
दलों ने राष्ट्रभक्ति, एकता और अनुशासन का संदेश दिया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री बिसाहूलाल सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर मंडला जिले को देश का पहला पूर्ण
कार्यात्मक साक्षर जिला बनने की घोषणा की और शपथ दिलाई।
स्वतंत्रता
दिवस के मुख्य समारोह में आदिवासी लोक संस्कृति, पीटी परेड तथा स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर
हर्षिका सिंह,
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, डीएफओ, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, भीष्म
द्विवेदी, जनपद सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री
सिंह ने जिला प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग के
अधिकारियों, कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन, रश्मि वाजपेयी, अखिलेश उपाध्याय, अभिलाष तिवारी, राजेश जायस्वाल तथा प्रीति दुबे ने किया।
लोकतंत्र सेनानियों का हुआ
सम्मान
आजादी पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के
लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। प्रभारी
मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने मंच से लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को सम्मानित
किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment