गुरुवार के उपायः हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 18 अगस्त को गुरुवार का दिन है और (Guruwar ke Upay) यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इसके साथ गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान का भी पूजन किया जाता है. बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना गया है और वह देवताओं के गुरु हैं. मान्यता है कि गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन करने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. अगर आप विवाह, दांपत्य जीवन, धन, व नौकरी से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो गुरुवार का दिन आपके लिए बेहद ही उपयोगी होगा. इस दिन कुछ खास अपनाने से आपके सभी संकट दूर होंगे.
गुरुवार के दिन अपनाएं ये उपाय
- गुरुवार के दिन व्रत व उपवास कर रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र व पीले रंग की चीजों का ही उपयोग करें.
- गुरुवार के दि सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और इसके बाद पूजा करें. पूजा करते समय ‘ओम… ’ मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे धन-दौलत में वृद्धि होती है.
- मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन करने से उनके साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद करते हैं. इस दिन व्रत कर रहे हैं तो व्रत कथा को पढ़ना व सुनना न भूलें.
- गुरुवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए. ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
- गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पूजा करने के बाद कलाई व गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका अवश्य लगाना चाहिए. इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को धनलाभ होता है.
No comments:
Post a Comment