BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. कैडेट की तिरंगा यात्रा को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 9, 2022

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. कैडेट की तिरंगा यात्रा को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


रेवांचल टाईम्स –9 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान में अधिकतम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय एवं स्थानीय विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं एन.सी.सी. कैडेट द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी पार्थ जैयसवाल ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में शासकीय  स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय सिवनी तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी, मिशन बालक उ.मा.वि. सिवनी एवं मार्डन उ.मा.वि. सिवनी के लगभग 154 राष्ट्रीय सेवा योजना के तथा 162 एन.सी.सी. कैडेट के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल, कार्यक्रम अधिकारी ग्वालवंशी, एन.सी.सी. अधिकारी पवन वासनिक प्राध्यापक, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य  महेश गौतम, कार्यक्रम अधिकारी एन.एस.एस. विजय शुक्ला, श्रीवास्तव, उत्कृष्ट विद्यालय एन.सी.सी. आफिसर अनिल राजपूत, मिशन बालक लक्ष्मण पटले. एवं मार्डन के कुलदीप एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी इस तिरंगा यात्रा सायकिल रैली में उपस्थित रहे। यह तिरंगा यात्रा स्टेडियम मैदान से प्रारम्भ होकर सिंधी कालोनी, पोस्ट आफिस चौराहा, बस स्टेण्ड से होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय के समक्ष सम्पन्न हुई। विद्यार्थियों ने घर-घर तिरंगा की अलख जगाने के लिये नारे लगाये रैली में उपस्थित सभी अधिकारियों , कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया।

No comments:

Post a Comment