BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ओबीसी होस्टल में करियर काउंसलिंग की व्यवस्था करें कलेक्टर ने किया निरीक्षण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 24, 2022

ओबीसी होस्टल में करियर काउंसलिंग की व्यवस्था करें कलेक्टर ने किया निरीक्षण

 



 

मण्डला 24 अगस्त 2022

          कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आरडी कॉलेज के समीप स्थित ओबीसी हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। उन्होने हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों से हॉस्टल की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सहायक संचालक ओबीसी होमेन्द्र पटले को निर्देशित किया कि हॉस्टल में पानी, बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करें। इसी प्रकार मैग्जिन, न्यूज़पेपर तथा समय-समय पर कैरियर काउंसिलिंग भी आयोजित करें। कलेक्टर ने छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली तथा वर्तमान में रिक्त स्थानों के बारे में पूछा। इस दौरान निरीक्षक प्रीति गठरे सहित संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment