BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भव्य उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 13, 2022

भव्य उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा..




रेवांचल टाईम्स - सिवनी, लखनादौन- आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वही देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम , जागरूकता शिविर और रैलियो का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में सिवनी जिले के लखनादौन अनुभाग में भी शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए अलग-अलग तौर तरीकों से जागरूकता अभियानों का आयोजन स्थानीय प्रशासनिक टीम के निर्देशन मे किया जा रहा है ।

आजादी के 75 वे स्वतंत्रता दिवस को लेकर जश्न ए आजादी को मनाने तिरंगा यात्रा, रैली के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है । स्कूल एवं महाविद्यालय सहित अन्य संस्थानों में तिरंगा व उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी विद्यार्थियों और आमजनों को दी जा रही है । वही अमृत महोत्सव के क्रम में  तिरंगा यात्रा दिन शनिवार 13 अगस्त 2022 को जिले की लखनादौन तहसील मुख्यालय में सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी एवं स्कूली छात्र छात्राओं ,राजनैतिक दल के द्वारा साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग, कृषि विभाग, जनपद पंचायत व नगर परिषद के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय और प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए । तिरंगा यात्रा लखनादौन मुख्यालय के मुख्य मार्गो से होते हुए रहवासी क्षेत्रों मे भी पहुंची आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न को मनाने हर वर्ग हर विभाग और हर तबके के लोगों तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और यात्रा में शामिल भी हुए तिरंगा यात्रा का समापन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया! तहसील कार्यालय लखनादौन मुख्यालय में भी सभी राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव की खुशियां जाहिर करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए!

लखनादौन तहसील में पदस्थ तहसीलदार गौरीशंकर शर्मा द्वारा प्रशासनिक रूप से वर्तमान में  समस्त विभागों के साथ मिलकर बड़ी सक्रीयता से हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment