चाहे वैज्ञानिक हो या पंडित जी, उन सभी का मत यह होता है कि हमें अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए. यह न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि सफाई से हमारा वास्तु भी ठीक रहता है. वहीं व्यक्ति जल्दी तरक्की भी पाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं यदि अपने मुख्य द्वार पर पानी से छिड़काव किया जाए तो कई फायदे हो सकते हैं. जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अपने मुख्य द्वार पर पानी से छिड़काव करने पर कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं और किस प्रकार का पानी हमें इस्तेमाल में लेना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…
पानी का छिड़काव करनाबता दें कि पानी का छिड़काव करने से न केवल साफ-सफाई बनी रहती है बल्कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि भी आती है. ऐसे में लोग अपने मुख्य द्वार के सामने पानी से छिड़काव करें. ऐसा करने से कई फायदे हो सकते हैं.
यदि आप तांबे की लौटे से मुख्य द्वार के सामने छिड़काव करते हैं तो ऐसा करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे न केवल माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं बल्कि ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा होता है.
हल्दी के पानी से अपने आसपास छिड़काव करने से आसपास मौजूद कीटाणु भी नष्ट हो जाते हैं और इससे अलग धन-धान्य की वृद्धि होती है.
यदि आप अपने आसपास हल्दी के पानी से छिड़काव करते हैं तो ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास से हटती है. साथ ही हल्दी के पानी से छिड़काव करने पर उन्नति भी होती है.
अपने आसपास व्यक्ति को एक बार नमक के पानी से भी छिड़काव करना चाहिए. नमक के पानी से छिड़काव करने पर भी नकारात्मकता दूर होती है. इसके अलावा नमक के पानी से पनप रहे परजीवी भी खत्म हो जाते हैं.

No comments:
Post a Comment