दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में वोटर आइडी को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वीप कार्य योजना के तहत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्वीप इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संयुक्त रूप से डॉ नवीन हरदहा के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को इस संदर्भ की आवश्यक जानकारी व इसके उपयोग एवं महत्व पर चर्चा की गई । कार्यशाला में फार्म 6 ए के विषय में भी विद्यार्थियों को बताया गया व फार्म उपलब्ध कराए गए । कार्यशाला के मुख्य मास्टर ट्रेनर राजकुमार सिंगौर ने विद्यार्थियों को आधार कार्ड से वोटर कार्ड लिंक करने का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस कार्य में डॉ घनश्याम झारिया, डॉ गरिमा छाबड़ा, संदीप चौरसिया ने आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों के अतिरिक्त महाविद्यालय स्टॉफ से डॉ शोभा शर्मा,डॉ शोभना पटेल,डॉ विजय मौर्य, संतोष नन्दा उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सब मिलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से लिंक कराएं।
Friday, August 26, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
अंजनिया महाविद्यालय में आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक के लिए कार्यशाला
अंजनिया महाविद्यालय में आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक के लिए कार्यशाला
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)

No comments:
Post a Comment