BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत नंदोरा में पुलिया निर्माण कार्य में जम कर हुआ भ्रष्टाचार सरकारी धन का किया बंदरबाँट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 25, 2022

ग्राम पंचायत नंदोरा में पुलिया निर्माण कार्य में जम कर हुआ भ्रष्टाचार सरकारी धन का किया बंदरबाँट...


रेवांचल टाईम्स – सरकार लोगो की मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायतों में राशि मुहैया कराती है पर जिम्मेदार उसे अपनी बकैती समझ किस कदर सरकारी राशि का बंदरबाँट करते है और कही न कही वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिकाएं रहती है।

             वही जानकारी के अनुसार सिवनी विकास खंड जिला मुख्यालय से मात्र 8 km की दूर  ग्राम पंचायत नंदोरा के ग्राम जमुनिया में पुलिया निर्माण मैं भूमि पूजन शिलान्यास का बोर्ड नही लगा जिससे जानकारी मिल सके फर्जी तरीके से बिल लगा कर 110 ट्राली मुरम का बिल लगा कर राशि आहरण किया गया जबकि ग्रामीणो का कहना है कि मुरम डाली ही नहीं गई है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा 18 अगस्त 22 को ग्राम सभा की बैठक में दर्ज कराई गई है उच्च अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है जब पंचायत के सचिव संतोष विश्वकर्मा से पुलिया की लागत व निर्माण की जानकारी मांगी गई तो सचिव के द्वारा बताया गया कि 15 वित्त योजना से 7 लाख 68 हजार की अनुमानित लागत से  पुलिया निर्माण कराया गया है यही शिकायत पर जब हमारे संवाददाता के द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को 9162245353 फोन लगाकर इसकी कार्यवाही की जांच व भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया तो उनके द्वारा फोन ही नहीं उठाया गया जनपद पंचायत सीईओ का फोन नहीं उठाना कहीं ना कहीं इस बात का इशारा करता है कि ग्राम पंचायत नंदोरा के अंतर्गत ग्राम जमुनिया में जो पुलिया निर्माण किया गया है वहां पर भारी अनियमितताएं व भ्रष्टाचार से लिप्त है ग्रामीणो के द्वारा यह कहा गया कि उच्च अधिकारियों से जांच कराई जाए और जो भ्रष्टाचार में लिप्त है सचिव व सरपंच चाहे इंजीनियर उन्हें जेल भेजा जाए।

No comments:

Post a Comment