BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की खरीदी 8 अगस्त से - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 7, 2022

समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की खरीदी 8 अगस्त से

मण्डला 7 अगस्त 2022



                उपसंचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि वर्ष 2022 हेतु उपार्जन नीति अंतर्गत समर्थन मूल्य पर मूंग रूपये 7275 प्रति क्विंटल एवं उड़द रूपये 6300 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन अवधि 8 अगस्त 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक की समय सीमा में की जायेगी। ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द उपार्जन हेतु जिले में एक उपार्जन केन्द्र निर्धारित किया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मण्डला, उर्पाजन स्थल एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम नम्बर 5 मण्डला जिले में जिला स्तरीय समिति एवं उप-खंडस्तरीय समिति का गठन किया गया है। उपरोक्त समिति उपार्जन के समस्त प्रक्रिया, स्कंध की गुणवत्ता, पर्यवेक्षण तथा नीति के अंतर्गत कठिनाईयों का निराकरण करेगी। जिले के खरीदी केन्द्र में सहायक संचालक कृषि माया हिरकने मोबाइल नम्बर 9340376322 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment