रेवांचल टाइम्स - शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| इस अवसर पर सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने महाविद्यालय में स्वाधीनता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी| इसके पश्चात् उन्होंने ध्वजारोहण किया| साथ ही साथ 75 वीं स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे देशव्यापी कार्यक्रम आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत व हर घर तिरंगा अभियान में सभी सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं के योगदान की सराहना की। प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा हम आजादी का अमृत महोत्सव का जो जश्न मना रहे हैं और जिस खुली हवा में पूरी सुरक्षा के साथ सांस ले रहे हैं इसके पीछे उन लाखों लोगों का बलिदान ही है जिन्होंने देश को स्वंतत्रता दिलाने के लिए अपने प्राण भी अर्पण कर दिए | उन्होंने कहा कि हम् सभी देश प्रगति व विकास बनाये रखने के लिए वचनबद्ध हैं इसके लिए हमें अपने अपने स्तरों पर प्रयास करने होंगे । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नवीन हरदहा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आजादी के महासंग्राम में बहुत से ऐसे युवाओं ने भी अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया जिनके नाम कोई नही जानता पर भारत सदैव उनके इस अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा| आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय में पोस्टर,स्लोगन, नारे लेखन, निबंध प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मण्डला जिले के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान सम्बंधित प्रश्नों को भी सम्मिलित किया गया इतिहासका आयोजन किया गया। स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर नृत्य एवं भाषण से पूरे माहौल को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी,एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम झारिया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे| कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण किये गए। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक राजकुमार सिंगौर ने किया|
Wednesday, August 17, 2022
अंजनिया महाविद्यालय में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment