BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोतवाली पुलिस ने 6700 ग्राम गांजा पकड़ा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 23, 2022

कोतवाली पुलिस ने 6700 ग्राम गांजा पकड़ा


सिवनी। जिले की कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर एक मोटर साईकिल से 6700 ग्राम गांजा जप्त करने में सफलता हासिल की है।


मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जबलपुर रोड मे मोटर साईकिल डिस्कवर एमपी 22 एमसी 8701 में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाया जा रहा है।


इस सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर सेंटफ्रांसिस स्कूल पुलिया के पास जबलपुर रोड पर मोटरसाईकल को रोककर तलाशी ली गई, जहां आरोपी रोहित बघेल पिता पछीलाल बघेल निवासी परतापुर भैरोगंज सिवनी व प्रदीप पिता सुदेश यादव निवासी नरेला डूडासिवनी  के पास रखे काले रंग के 6720 ग्राम गांजा रखा मिला।



मौके पर ही उक्त गाजा एवं दो मोवाईल, एक मोटरसाईकल और इलेक्ट्रानिक तराजू की जप्ती कार्यवाही की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। बताया गया कि जप्त संपत्ति 6,700 ग्राम गांजा की कीमत 15,000 रुपये बतायी गई है।


इसके अलावार 02 मोबाईल फोन 20000 रूपये, मोटरसाईकल डिस्कवर की कीमती 40000 रूपये इस तरह कुल का कीमत 77,000 रूपये जप्त किये गये ।


इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली महादेव नागोतिया, उपनिरीक्षक संपत मरावी सउनि राजेश शर्मा, संतोष वेन, आरक्षक महेन्द्र पटेल, अभिषेक डहेरिया, इरफान, अमित रघुवंशी एवं निवेश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment