मण्डला 30 अगस्त 2022
जिला
योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई। जनसुनवाई में 61 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेन्द्र अहके, जिला पंचायत एसीईओ श्री मरावी, तहसीलदार मण्डला
देवीप्रसाद चक्रवर्ती सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई
में आवेदकों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में
गायत्री नगर वार्ड देवदरा निवासी रामबाई ने निराश्रित पेंशन के सबंध में, ग्राम जंतीपुर निवासी प्रवीन कुमार पटेल ने जॉबकार्ड के सबंध में, ग्राम खम्हरिया निवासी पतिराम ने बिजली बिल के सुधार के सबंध में, ग्राम मोहगांव निवासी हरिचंद्र झारिया ने सीमांकन के संबध में आवदेन प्रस्तुत
किए।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
No comments:
Post a Comment