मण्डला 7 अगस्त 2022
6 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे से 7 अगस्त 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इस संबंध
में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार
इन्द्राजी वार्ड मंडला निवासी 1 वर्षीय बालक, दादा धनीराम वार्ड मंडला निवासी 70 वर्षीय पुरूष, ग्राम पौंड़ी निवासी 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम बहेलियाटोला निवासी 32 वर्षीय पुरूष, अक्षरधाम कॉलोनी बम्हनी निवासी 26 वर्षीय पुरूष की कोरोना
रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर
हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का
आव्हान किया है।

No comments:
Post a Comment