निगरानी विभाग की छापेमारी जारी : निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है. सूत्रों का कहना है कि जमीन के कागजात और बैंक के लॉकरों की भी जांच की जाएगी. अभी जो रकम बरामद हुई है वह तो शुरुआती छापे की बरामदगी है. जांच टीम नोटों के मिलान में जुट गई है. छापेमारी में कई अन्य कागजात भी मिले हैं. इन सभी कागजात की जांच की जा रही है.
घर पहुंची नोट गिनने वाली मशीन: किशनगंज में इंजीनियर संजय राय के निजी स्टाफ ओमप्रकाश के आवास पर नोटों की गिनती जारी है. बिछावन, रैक और किताब समेत कई जगहों पर पैसे छुपाकर रखे गए थे. नोट गिनने के लिए एक और मशीन मंगवाई गई है. वहीं निगरानी की टीम ने कार्यपालक अभियंता संजय राय और कैशियर खुर्रम सुल्तान को लेकर निजी स्टाफ ओमप्रकाश के घर पहुंचकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि छापेमारी दल में शामिल अधिकारी ने बताया कि कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के निजी स्टाफ ओमप्रकाश के लाइन पाड़ा स्थित घर भी छापेमारी की जा रही है. ओमप्रकाश मधुबनी का रहने वाला है.

No comments:
Post a Comment