BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंगलवार के उपाय: आज किए गए ये 5 उपाय दिलाएंगे हर परेशानी से छुटकारा, दूर होगा मंगलदोष - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 23, 2022

मंगलवार के उपाय: आज किए गए ये 5 उपाय दिलाएंगे हर परेशानी से छुटकारा, दूर होगा मंगलदोष

 



रेवांचल टाईम्स:हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह का प्रत्येक वार किसी ने किसी देवी-देवता को समर्पित है. आज यानि मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन किया जाता है और मान्यता है कि यदि (Mangalwa ke Totke) हनुमान जी आपकी भक्ति से प्रसन्न हो जाएं तो आपके दुख हर लेते हैं. (Lord Hanuman Pujan Vidhi) इतना ही नहीं, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगलदोष है तो उसे मंगलवार के दिन विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन अवश्य करना चाहिए. इससे मंगलदोष (Mangaldosh ko kam karne ka tarika) का प्रभाव काफी हद तक कम होता है.

मंगलवार के दिन अपनाएं ये उपाय

  1. मंगलवार के दिन यदि आप बजरंगबाण का पाठ करते हैं तो आपके जीवन से सभी शत्रुओं को नाश होता है. यह पाठ 21 दिन तक एक निश्चित स्थान पर बैठकर किया जाता है.
  2. यदि कोई व्यक्ति शारीरिक तौर पर पीड़ित है तो उसे मंगलवार के दिन एक पात्र में जल भरकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखना चाहिए. साथ ही हनुमान बाहुक का 21 या 26 दिनों तक पाठ करना चाहिए. पाठ पूरा होने के बाद उस जल को ग्रहण करें और वहां दूसरा जल रख दें.
  3. अगर आपको भूत-प्रेत या अंधेरे से डर लगता है कि मंगलवार के दिन हनुमार जी की पूजा करें और ‘ॐ हं हनुमंते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
  4. मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में गुड़ व चने का प्रसाद चढ़ाना चाहिए और यह प्रसाद 21 ​मंगलवार तक चढ़ाएं. इसके बाद हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
  5. हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठकर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से कुंडली में आने वाला मंगल दोष समाप्त होता है.

No comments:

Post a Comment