जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर स्थित ग्राम मूंदड़ी में खदान में भरे पानी में डूबने से 4 बालकों की मौत हो गई है। खदान में नहाने के लिए 6 बालक गए थे। इनमें से 4 बालक नहाने के लिए पानी में उतरे। वहीं दो बालक बाहर ही खड़े थे। वायडी नगर थाना पुलिस ने शाम तक 2 बच्चों के शवों का रेस्क्यू कर लिया। वहीं अभी 2 बच्चों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
डूबने वालों में 16 वर्षीय दीपक सिंघला निवासी कल्पना नगर, 16 वर्षीय कुणाल कछावा, निवासी शंकर विहार, 17 वर्षीय ध्रुव शर्मा निवासी अभिनंदन नगर एवं 15 वर्षीय तरुणसिंह सोलंकी शामिल है।

No comments:
Post a Comment