मण्डला 16 अगस्त 2022
जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
जनसुनवाई में 34 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के
समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानी बाटड, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पेन्द्र अहके, संयुक्त कलेक्टर व्हीके कर्ण सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में आवेदकों ने अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला
पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का
समय-सीमा में निराकरण करें।
जनसुनवाई में सुभाष
वार्ड मण्डला निवासी टेकचंद पटेल ने वास्तविक न्यायिक हक दिलवाने के संबंध में, ग्राम पंचायत मानोटजर निवासी रमेश कुमार झारिया ने प्रधानमंत्री आवास की भूमि
का आवासीय ऋण पुस्तिका प्रदान करने के सबंध में, ग्राम चायटोला केवलारी बिछिया निवासी अमरसिंह
तेकाम ने वृद्धापेंशन से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किये।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment