मण्डला 17 अगस्त 2022
मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त से डी.पी.टी., टी.डी. अभियान प्रारंभ हो
गया है, यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम मंगलवार शुक्रवार एवं अवकाश के दिनों को छोड़कर
कार्ययोजना अनुसार स्कूलों में जाकर बच्चों को डी.पी.टी., टी.डी. का वैक्सीनेशन करेंगे। 5 वर्ष, 10 वर्ष, 16 वर्ष के बालक-बालिकाओं को अडल्ट डिप्थीरिया की बीमारी से
बचाव हेतु टीकाकरण किया जायेगा। स्कूल के बच्चों का टीकाकरण होने के बाद शाला
त्यागी बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ये टीके सुरक्षित, लाभकारी एवं दर्द रहित हैं। टीके लाइलाज बीमारियों के विरूद्ध लगाये जाते हैं।
पालकगण निश्चित दिन, समय एवं स्थान पर अपने 5, 10 एवं 16 साल के बच्चों को निर्धारित टीकाकरण सत्र स्थल पर भिजवायें
एवं टीका लगवाकर बीमारियों से बचायें। विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों को सत्र स्थल पर पहुंचकर एसएस ऐप के माध्यम से मॉनीटरिंग करने के
निर्देश दिए गए। 16 अगस्त 2022 को जिले में 5 वर्ष के बालक-बालिकाओं को
डी.पी.टी. के 1383 बालक एवं 1448 बालिकाएं इस प्रकार कुल 2831 टीके लगाए गए। इसी प्रकार 10 वर्ष के बालक-बालिकाओं को
टी.डी. के बालक 1186 तथा बालिकाएं 1310 इस प्रकार कुल 2496 टीके तथा 16 वर्ष के 879 बालक एवं 1090 बालिकाओं कुल 1969 टीके लगाए गए हैं।

No comments:
Post a Comment