जबलपुर। बाई का बगीचा क्षेत्र में निर्माणाधीन स्कूल की दूसरी मंजिल का छज्जा उस पर काम कर रहे मजदूरों के साथ जमीन पर आ गिरा। छज्जे के मलबे में दबने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका आपरेशन चल रहा है। वहीं हादसे की खबर लगते ही मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, नगर निगम के पार्षद कमलेश अग्रवाल पहुंचे।
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि उक्त शासकीय स्कूल का निर्माण लंबे अरसे से चल रहा है।आज 23 अगस्त को हादसे के बाद स्कूल कैंपस में आने के बाद देखने में आया कि निर्माण काफी घटिया हो रहा है।उन्होंने ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही व एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग भी की।

No comments:
Post a Comment