BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हरतालिका तीज 2022: इस बार हरतालिका तीज पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में करें गौरी शंकर की पूजा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 26, 2022

हरतालिका तीज 2022: इस बार हरतालिका तीज पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में करें गौरी शंकर की पूजा



रेवांचल टाइम्स:हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है. जो कि सुहगिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है. (Hartalika Teej 2022 Date and Shubh Muhurat) महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं. इतना ही नहीं, इस दिन कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की कामना से व्रत करती हैं. इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 को पड़ रहा है. सबसे खास बात है हरतालिका तीज पर बेहद ही दुर्लभ योग बन रहे हैं.
हरतालिका तीज पर शुभ योग

हरतालिका तीज इस बार 30 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी. इस दिन बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं और योग में पूजा करने से जातक को लाभदायक फल प्राप्त होगा. हरतालिका तीज पर शुभ योग दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 31 अगस्त को 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इस योग में भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है.

इसके अलावा हरतालिका तीज पर हस्त नक्षत्र भी रहेगा और शास्त्रों में हस्त नक्षत्र को बेहद ही शुभ माना गया है. हस्त नक्षत्र में 5 तारे आशीर्वाद की मुद्रा में नजर आते हैं. इस नक्षत्र में यदि अखंड सौभाग्य और उत्तम वर की प्राप्ति के लिए पूजा की जाए तो अधिक फलदायी माना जाता है.
हरतालिक तीज का महत्व

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से करती हैं. मान्यता है कि इस दिन निर्जला व्रत रखकर पूजा करने से मां पार्वती और भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. महिलाओं को अखंड सौभग्य का वरदान मिलता है. इसके अलावा हरतालिका तीज का व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी समाप्त होती हैं.

No comments:

Post a Comment