BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
दुष्कर्म के आरोपियों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 25, 2022

दुष्कर्म के आरोपियों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास....


रेवांचल टाईम्स - मंडला, माननीय न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश मण्डला द्वारा आरोपी श्रीमति ललिता सिंगोर पति कालका प्रसाद सिंगौर उम्र 35 वर्ष ग्राम सिव, थाना गुरसराय जिला झांसी (उ.प्र) ग्राम प्रेमपुर थाना बम्हनी जिला मण्डला एवं आरोपी प्रमोद पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सिवों थाना गुरसराय जिला झांसी को धारा 366, 366, 3705, 372 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दोषी पाते हुये दोनों आरोपीगणों को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000/- रु के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।


प्रकरण के संबंध में बताया गया है कि दिनांक 03.10.2016 को अभियोक्त्री द्वारा थाना मण्डला में इस आय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रपटा घाट के राजेश्वरी होटल में काम करती है. उसे माह जून में करीब 04 माह पहले अभियुक्त ललिता मिली जिसने पूछा कि उसको शादी करना है, तो उसने हाँ कह दिया, तो अभियुक्त ललिता सिंगौर ने यह जानते हुये कि उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, गरौठा झांसी से दो लड़कों को बुलवाया और उनके साथ दिनांक 08.06.2016 को उसे कटरा नाका के पास मण्डला से झांसी गरौठा भेज दिया, जिसमें एक लड़का अभियुक्त प्रमोद पटेल, अभियुक्त ललिता सिंगौर का रिश्तेदार था तथा दूसरा अभियुक्त कमलेश पाल था, जिससे अभियुक्त प्रमोद ने उसकी शादी करवा दी। अभियुक्त प्रमोद मण्डला से ले जाने के बाद उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया उसके बाद उसकी शादी अभियुक्त कमलेश पाल से करवा दी, जिसने उसके साथ कई बार गलत काम (बलात्कार) किया। वह दिनांक 02.10.2016 को झांसी गरौठा से भागकर मण्डला आई और घटना के बारे में माता-पिता को बताया अभियोक्त्री की रिपोर्ट पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मण्डला के अपराध क्रमांक - 434 / 2016 अंतर्गत धारा 363, 366क, 376 (2) (एन) (डी) भादवि एवं 6 पोक्सो एक्ट 3(1) (w) (i). 3(ii) (v) के अंतर्गत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


थाना मण्डला पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण की संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य का मूल्यांकन कर एवं प्रस्तुत किये गये तर्क से सहमत होते हुये माननीय न्यायालय चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश मण्डला द्वारा आरोपी श्रीमति ललिता सिंगौर प्रति कालका प्रसाद सिंगोर उम्र 35 वर्ष ग्राम सिव, थाना गुरसराय जिला झांसी (उ.प्र.) हाल ग्राम प्रेमपुर थाना बम्हनी जिला नडला एवं आरोपी प्रमोद पटेल पिता सीताराम पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सिवो थाना गुरसराय जिला झांसी को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000 /- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में पैरवी वरिष्ठ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमति प्रतिभा तारन द्वारा की गई है।

No comments:

Post a Comment