मण्डला 26 अगस्त 2022
मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने डीपीटी, टीडी अभियान की तिथि में परिवर्तन संबंधी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने
समस्त सीएमएचओ,
जिला टीकाकरण अधिकारी एवं बीएमओ को निर्देशित किया है कि
प्रदेश में डीपीटी, टीडी अभियान 16 से 31 अगस्त 2022 तक संचालित करने के लिए
निर्देशित किया गया था। प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण अनेक जिलों में
अभियान की नियत तिथियों में परिवर्तन किए जाने से समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति
बाधित हुई है।
प्रदेश में लगातार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए डीपीटी, टीडी अभियान की तिथियाँ 1 से 12 सितम्बर 2022 तक बढ़ाई गई है। 4 सितम्बर एवं 11 सितम्बर अवकाश रहेगा तथा 7 सितम्बर को कोविड-19 टीकाकरण महाभियान संचालित होगा। नियमित टीकाकरण दिवसों 2, 6 एवं 9 सितम्बर को नियमित टीकाकरण सत्र के साथ-साथ शालात्यागी
बच्चों का भी डीपीटी, टीडी टीकाकरण सुनिश्चित किया
जाए।

No comments:
Post a Comment