BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी धोखेबाज, मुर्दे के नाम पर शराब लाइसेंस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 23, 2022

मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी धोखेबाज, मुर्दे के नाम पर शराब लाइसेंस



रेवांचल टाइम्स:शराब लाइसेंस फर्जीवाड़े को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुश्किल में फंस गई हैं। नॉर्थ गोवा के आसागांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी जोइश ईरानी द्वारा चलाए जाने वाला बार पर गलत तरीके से मर चुके व्यक्ति के नाम पर शराब के लाइसेंस रिन्यू कराने का आरोप लगा है। इस मामले में उनकी बेटी को गोवा एक्साइज कमिश्नर ने नोटिस जारी है। दूसरी कांग्रेस नेता अलका लांबा ने उनसे सवाल पूछा है - क्या आप इसका जवाब दोगी या भागोगी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर लाइसेंस हुआ जारी

इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब 21 जुलाई को गोवा के आबकारी आयुक्त, नारायण एम गाड ने वकील एरेस रोड्रिग्स द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर जोइश ईरानी द्वारा संचालित सिली सोल्स कैफे और बार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एरेस रोड्रिग्स ने आरोप लगाया है कि शराब लाइसेंस प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज ( fake certificate ) पेश किए गए। 29 जुलाई को जोइश ईरानी को देना होगा जवाब नॉर्थ गोवा एक्साइज कमिश्नर की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पिछले महीने लाइसेंस रिन्यू कराया गया है, जबकि पिछले साल मई महीने में ही लाइसेंस होल्डर की मौत हो चुकी है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन 22 जून, 2022 को एंथनी दगामा के नाम से किया गया था। जबकि पिछले साल मई में दगामा की मौत हो गई थी। आबकारी विभाग ने कहा कि आवेदन लाइसेंस धारक की ओर से किसी और ने हस्ताक्षर किया था और कहा था कि कृपया इस लाइसेंस को 2022-23 के लिए रिन्यू करें। वह उक्त लाइसेंस को छह महीने के भीतर स्थानांतरित करा देगा। अब इस मामलो में 29 जुलाई को सुनवाई होनी है।




No comments:

Post a Comment