मण्डला 14 जुलाई 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को
जिले के सभी विकासखंडों में सारणीकरण का कार्य किया गया। कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जनपद के अंतर्गत सेमरखापा शिक्षा परिसर
में किए गए सारणीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्राँग रूम की व्यवस्थाओं
का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार अलग-अलग कक्षों में किए जाने
वाले सारणीकरण कार्य का अवलोकन किया। निर्देशानुसार जिले के सभी जनपदों में 14 जुलाई को प्रातः जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोले गए एवं
निर्धारित समयानुसार सारणीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
समाचार क्रमांक/134/फोटो संलग्न
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment