BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला पंचायत डिंडोरी में लहराया कांग्रेस का परचम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 29, 2022

जिला पंचायत डिंडोरी में लहराया कांग्रेस का परचम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत...

 



रेवांचल टाइम्स .. जिला पंचायत डिंडोरी में अध्यक्ष पद पर रूद्रेश परस्ते और उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेसी समर्पित अंजू जितेंद्र व्यवहार की जीत हुई जिला पंचायत में शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव मे भाजपा नेत्री जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष को अध्यक्ष पद पर शिकस्त मिली वहीं भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष के दावेदार प्रीतम मरावी भी चुनाव हार गए रूद्रेश परस्ते की जीत से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया इस चुनाव में कांग्रेस की जीत में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी अहम भूमिका रही जिला पंचायत परिसर में गोंडवाना पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे परिणाम घोषित होने के बाद से रूद्रेश समर्थकों ने जमकर उत्साह मनाया कांग्रेश जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला विधायक ओमकार मरकाम भूपेंद्र मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गोंडवाना पार्टी के प्रदेश महासचिव हरेंद्र सिंह मार्ग को भी जुलूस में शामिल रहे

       पिछले कई दिनों से चल रही उठापटक के बीच शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन पूरा हो गया जिसमे रुदेश परस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं ज्योति प्रकाश धुर्वे और रुदेश परस्ते के बीच फैसला हुआ है दोनों को बराबर मत मिले थे गौरतलब है कि जिले में जिला पंचायत के कुल 10 सदस्य है। जिनमे से 5 ने रुदेश और 5 ने ज्योति प्रकाश के पक्ष में मतदान किया था। बराबर मत मिलने के चलते दौनो के बीच टॉस से निर्वाचन किया गया और निर्णय रुदेश के हक में गया।

No comments:

Post a Comment