BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तारीख पर तारीख बढ़ाने से नाराज हुए माननीय न्यायाधीश, डबल मनी मामले के आरोपियों की सुनवाई होगी सोमवार को... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 9, 2022

तारीख पर तारीख बढ़ाने से नाराज हुए माननीय न्यायाधीश, डबल मनी मामले के आरोपियों की सुनवाई होगी सोमवार को...




रेवांचल टाईम्स - जेल में बंद डबल मनी के प्रकरण में जेल में बंद सोमेंद्र कंकरायने सहित सभी 11 आरोपियों की जमानत पर आज माननीय हाईकोर्ट में सुनवाई हुई जिस दौरान माननीय न्यायाधीश ने प्रकरण की जांच में विलंब होने से नाराजगी जताई और सरकारी वकील को सख्त हिदायत देते हुई आगामी तारीख 11 जुलाई सोमवार को जांच अधिकारी को उपस्थित कराने के निर्देश दिए साथ ही लांजी और किरणापुर थाने की सीसीटीवी फुटेज भी मंगाए माननीय न्यायाधीश ने कहा है कि किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता इंद्रजीत भोज ने बताया कि आज न्यायालय में सुनवाई के दौरान तगड़ी बहैश हुई और माननीय न्यायाधीश ने इस प्रकरण की जांच कर रहे अधिकारी को उपस्थित कराने के निर्देश दिए न्यायाधीश ने कहा कि पिछले 50 दिनों से आरोपियों को जेल में रखा गया है और जांच के नाम पर तारीख बढ़ाई जा रही है न्यायाधीश ने कहा कि 15 मई को गिरफ्तारी कराने के बाद 17 मई को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया इसलिए 15 से 17 तारीख तक के किरणापुर व   लांजी थाने की सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किया जाए फुटेज प्रस्तुत करने में किसी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी माननीय न्यायाधीश ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और सभी को न्याय मिलना चाहिए उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जांच के नाम पर पीसी बढ़ाई जा रही है जांच अधिकारी ऐसी कैसी जांच कर रहे हैं इसलिए जाट अधिकारी को भी सोमवार 11 जुलाई को न्यायालय में हाजी किया जावे माननीय न्यायाधीश ने कहा कि सोमवार को सबसे पहले उक्त प्रकरण की सुनवाई होगी।

No comments:

Post a Comment